Uncategorized

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का जन्मोत्सव 2 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा: गद्दीनशीन भगत कुणाल जी*

बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉक्टर अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट*

*सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का जन्मोत्सव 2 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा: गद्दीनशीन भगत कुणाल जी*

*बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉक्टर अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट*

आज मंदिर के संरक्षक एवं गद्दीनशीन भगत कुणाल जी ने सभा मंदिर सिद्ध बाबा बालक नाथ एवं दुर्गा माता लकड़ मंडी हंसली पुल बटाला की ओर से विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिवस 2 जून को मंदिर परिसर में बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में इस दिन सायं 7 बजे भव्य जागरण होगा। रात्रि 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक बाबा जी की विशाल चौकी का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बाबा जी के जन्मदिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सभी सेवकों को उनकी ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। भगत कुणाल जी ने आगे बताया।कि बाबा जी की आगामी चौकी के अवसर पर सतीश भजन मंडली बाबा जी की महिमा का गुणगान करेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से बहुत ही सुंदर व आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
गद्दीनशीन भगत कुणाल जी ने बताया कि मंदिर कमेटी ने इस विशाल चौकी में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं। व्रत के बाद जहां केक काटा जाएगा, वहीं संगत के बीच लंगर भी परोसा जाएगा। भगत कुणाल जी ने सभी शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे बाबा पौणाहारी जी के जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों ताकि इस मानव जन्म को सफल बनाया जा सके।सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी की तस्वीर और गद्दीनशीन भगत कुणाल जी जन्मोत्सव के प्रोग्राम के बारे में बताते हुए

Related Articles

Back to top button