चंडीगढ़ महाजन सभा रिश्ते-नाते परिवार मिलन दिवस में 380 परिवारों ने लिया हिस्सा, डॉ अर्चिता महाजन
लोकल लेवल पर भी महाजन सभा ऐसे कैंप लगाए श्री राम मूर्ति महाजन हर संभव मदद करेंगे












चंडीगढ़ महाजन सभा रिश्ते-नाते परिवार मिलन दिवस में 380 परिवारों ने लिया हिस्सा, डॉ अर्चिता महाजन
लोकल लेवल पर भी महाजन सभा ऐसे कैंप लगाए श्री राम मूर्ति महाजन हर संभव मदद करेंगे
महाजन सभा चंडीगढ़ के प्रयास से 9 परिवारों में रिश्ते तय, 30-40रिश्ते अंतिम चरण में
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित और श्री राम मूर्ति महाजन प्रधान चंडीगढ़ महाजन सभा जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि आज चंडीगढ़ महाजन सभा ने बहुत अच्छा उपरला करते हुए श्री राम मूर्ति महाजन के अध्यक्षता में महाजन सभा चंडीगढ़ सेक्टर 37 द्वारा शादी योग्य बच्चों के लिए उपयुक्त रिश्ते तलाशने और परिवारों को आपस में मिलने का एक बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दूसरे “रिश्ते-नाते परिवार मिलन दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू क्षेत्र के विभिन्न शहरों से लगभग 300 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, बटाला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, सुजानपुर टीहरा, मंडी, कांगड़ा, जम्मू, कठुआ सहित विभिन्न स्थानों से परिवार कार्यक्रम में पहुंचे। बड़ी संख्या में परिवारों की उपस्थिति ने आयोजन के प्रति महाजन बिरादरी के विश्वास और रुचि को प्रदर्शित किया।महाजन सभा चंडीगढ़ के प्रधान राम मूर्ति महाजन ने कहा कि पिछले आयोजन को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया और सफलता ने सभा को इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी परिवारों ने कार्यक्रम को हाथों-हाथ लिया और बड़ी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाया। उन्होंने कहा कि उपस्थित परिवारों की संख्या और उनका उत्साह इस आयोजन की सफलता की स्पष्ट गवाही है। प्रोग्राम में कठुआ से ऑल इंडिया महाजन सभा प्रचार मंत्री श्री राजीव महाजन ने भी शिरकत की।
आयोजन समिति के सदस्य उमा कांत मेहता ने बताया कि इस आयोजन के दौरान नौ परिवारों के बच्चों के रिश्ते तय होने में सफलता मिली, जबकि 3-4 परिवार ऐसे भी हैं जो रिश्ते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन परिवारों के रिश्ते भी नवरात्रों के शुभ अवसर पर शीघ्र ही तय हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाजन सभा चंडीगढ़ को महाजन बिरादरी की ओर से मिल रहा विश्वास भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
सभा के सदस्य मोहन लाल महाजन ने बताया कि “रिश्ते-नाते परिवार मिलन दिवस” का आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया था और इसमें किसी भी परिवार से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य समाज के परिवारों को एक-दूसरे से मिलने, बातचीत करने और अपने बच्चों के लिए उपयुक्त रिश्ते तलाशने का सहज एवं सम्मानजनक अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने महाजन सभा चंडीगढ़ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाली एक सकारात्मक पहल बताया। साथ साथ में आए महाजन सभा के सब सदस्यों को चाय और स्नेक्स कभी प्रबंध किया गया उसके बाद उनको लंच करवाया गया पदाधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


