भारत सरकार गृह मंत्रालय के स्पेशल रेजिडेंट कमीश्नर की पत्नी भावना ठाकुर के जन्मदिवस पर बधाई

भारत सरकार गृह मंत्रालय के स्पेशल रेजिडेंट कमीश्नर की पत्नी भावना ठाकुर के जन्मदिवस पर बधाई
हमीरपुर के हैं नागरिक
हमीरपुर
13 मई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एंड कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट मोहन हिमाचली हमीरपुर के धंगोटा के छोटे से गांव पंडथयानी में बढ़े-पले कुलदीप ठाकुर की धर्मपत्नी भावना ठाकुर का जन्मदिवस एक सादे समारोह में धूमधाम से मनाया गया। छोटे से गांव पंडथयानी के कुलदीप ठाकुर भारत सरकार के गृह मंत्रालय में स्पेशल रेजिडेंट कमीश्नर के पद पर कार्यरत रहते हुए अपनी सेवाएं देश को दे रहे हैं। छोटे से गांव से निकल बड़ी छलांग लगाने वाले कुलदीप ठाकुर ने न केवल अपने नाम को सार्थक किया है बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत व संघर्ष के बलबूते हमीरपुर की माटी को भी सार्थक किया है। उनकी धर्मपत्नी भावना ठाकुर महिला उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर हमीरपुर इस जोड़ी के समृद्ध भविष्य की कामना करता है। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व राज्य कांग्रेस के सचिव किश्न चौधरी ने क्षेत्र की जनता की ओर से इस संघर्षशील जोड़ी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बॉक्स
भारत सरकार के गृह मंत्रालय में तैनात स्पेशल रेजिडेंट कमीश्नर की पत्नी के जन्मदिवस की बेला पर बाबा बालक नाथ के आशीर्वाद के साथ इस मेधावी जोड़ी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हुआ इनके सुखद भविष्य की कामनाएं करता हूं।
श्रीश्रीश्री1008 राजेंद्र गिर जी महाराज पीठासीन महंत बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
voiceofhimanchal@gmail.com
Voice of Himachal Media and Kala Manch



