Voice of Himachal Media and Kala Manchचंबा

आशा कार्यकर्ताओं के 73 पदों पर होगी नियुक्ति

आशा कार्यकर्ताओं के 73 पदों पर होगी नियुक्ति

 

संवाद न्यूज Voice of Himachal Media & Kala Manch ब्यूरो रिपोर्ट चम्बा मोहन हिमाचली

चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के 73 नव सृजित पदों को भरा जाएगा। इसके लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि आवेदन प्रपत्र विभाग की ओर से निर्धारित शर्तों एवं वांछित दस्तावेजों के साथ संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य खंड पुखरी के तहत आशा कार्यकर्ताओं के 12 पद, स्वास्थ्य खंड समोट के तहत 14, स्वास्थ्य खंड भरमौर के तहत पांच, स्वास्थ्य खंड तीसा के तहत 22, स्वास्थ्य खंड किलाड़ के तहत दो, स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत छह और स्वास्थ्य खंड किहार के तहत 12 पद भरे जाएंगे।

संबंधित बीएमओ के कार्यालय में जमा करवाने होंगे दस्तावेज आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई

उन्होंने बताया कि चंबा शहर के आवेदक अपने दस्तावेज खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी के कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित स्वास्थ्य खंड अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय या खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button