Voice of Himachal Media and Kala Manchमंडीसरकाघाटहिमाचल प्रदेश

पहाड़ी संस्कृति में हुई शादी में बुलेट पर जाते दिखे जोड़े से हर कोई रहा हैरान

पहाड़ी संस्कृति में हुई शादी में बुलेट पर जाते दिखे जोड़े से हर कोई रहा हैरान

संवाददाता,  दीपक वर्मा ब्यूरो सरकाघाट

सरकाघाट 17 मई 2023 उप तहसील बलद्वाड़ा के गांव बछवांण से मनोहर लाल ठाकुर व बिमला ठाकुर के बेटे सुशील की शादी 13, मई – 2023 को हुई, जिसमें की सुशील ने दुल्हन को बुलेट पर लाने का लिए निर्णय लिया । उनकी खुशी के खातिर माता पिता ने भी खुशी से अपनी सहमति दे दी । बावजूद इसके पंजाब से आये हुए सुशील के दोस्त विकी कटानी कलां लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी लेकर आये थे और उसे सजाकर तैयार भी किया था मगर दूल्हे सुशील ने बुलेट पर ही ससुराल जाने की रजामंदी दी । बता दें कि सुशील और इनका परिवार काफी समय से लुधियाना पंजाब में रह रहे हैं। वहाँ से हिमाचल आकर सुशील की शादी इनके मामा के घर लोअर भांवला से हुई।

सुशील ने भी एक अनूठी पहल की। लोअर भांवला से अपने ससुराल तथा तल्याणा को बुलेट पर ही गए और वापसी में अपनी धर्मपत्नी सुमन को बुलेट पर ही लेकर आये । सुशील ने पारंपरिक सभी हिन्दू और अपने पहाड़ी रीति- रिवाजों के अनुसार अपनी शादी को धूम-धाम से मनाते हुए । इन हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए ही अपनी दुल्हन को भी बुलेट की सवारी करने को सहमत कर दिया ।  वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया & कला मंच के चीफ मैनेजिंग डेरेक्टर मोहन हिमाचली ने वर सुशील और वधु सुमन को इस शादी के अटूट बंधन में बंधने के लिये हार्दिक बधाई व ढेरों सारी शुभकामनायें दीं। साथ में इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Voice of Himachal Media & Kala Manch 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button