श्री शनिदेव जयंती मनाने हेतु सभी तैयारियां मुकम्मल : शिव कुमार सानन

श्री शनिदेव जयंती मनाने हेतु सभी तैयारियां मुकम्मल : शिव कुमार सानन
बटाला, :
हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री शनिदेव महाराज जी का जन्म दिवस श्री शनिदेव मंदिर धर्मपुरा कालोनी में मंदिर ट्रस्ट द्वारा बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इन विचारों का प्रगटावा पत्रकारों से बातचीत दौरान श्री शनिदेव मंदिर ट्रस्ट धर्मपुरा कालोनी के चेयरमैन शिव कुमार सानन, अध्यक्ष पवन कुमार घई और महासचिव नरेश कुमार महाजन ने किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री शनिदेव महाराज जी का जन्म दिवस शहरवासियों के सहयोग से मनाया जाता है और इस बार भी श्री शनिदेव महाराज जी का जन्म दिवस 26 मई दिन सोमवार को श्री शनिदेव मंदिर धर्मपुरा कालोनी में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिन सबसे पहले प्रात: काल 5 बजे श्री शनिदेव महराज जी की मूर्ति को स्नान करवाया जाएगा। इसके उपरांत सुबह 10 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बाबा विनायक जी भगवान श्री शनिदेव जी का गुणगान करेंगे जबकि लंगर भंडारा सारा दिन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सेवादारों की डयूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने शहरवासियों को अपील की कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री शनिदेव जी का आर्शीवाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इसी तरह विगत रात्रि मंदिर में माता रानी जी की चौंकी भी करवाई गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान श्री शनिदेव जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विधायक तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा, शिआद के हलका इंचार्ज नरेश महाजन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम सेठ गुड्डू, सीनियर डिप्टी मेयर सुनील सरीन, सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव शर्मा, विनय महाजन, हन्नी मित्तल, राजा गुरबख्श सिंह आदि ने शिरकत की।
इस अवसर पर बातचीत करते हुए विधायक तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा ने कहा कि हमें सभी धर्मों के त्योहार मिल जुल कर मनाने चाहिए और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारक सांझ को और मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें भगवान शनिदेव जी के दर्शाए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर बातचीत करते हुए नरेश महाजन ने कहा कि हमें भगवान श्री शनिदेव जी की भक्ति सच्चे मन से करनी चाहिए क्योंकि सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्तों पर श्री शनिदेव महाराज जी अपनी कृपा हमेशा बना कर रखते हैं और उनकी सभी मुश्किलों को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नौजवान पीढ़ी को भी अपने देश की अमीर संस्कृति से अवगत करवाना चाहिए तांकि नौजवान पीढ़ी धार्मिक कार्यों के साथ जुड़ सके। इस अवसर पर विनय बांसल, धर्मवीर शर्मा, धर्मपाल चौहान, रमेश सोढी, हैपी कुमार, अजय भाटिया, अजय कुमार, नीरज ,अजय सरीन, नितिन सानन, कपिल सोढी, अंकित अग्रवाल, रामदास मल्होत्रा, आंशु हांडा, विनय महाजन, हनी मित्तल, हरीश शर्मा आदि उपस्थित थे।



