तेज प्रताप यादव ,आर एस एस के खिलाफ नई पार्टी करेंगे लॉन्च
बिहार में कौन किसके साथ खेला करेगा आइए जानते हैं

सूत्रों का कहना है कि तेज प्रताप यादव की चुप्पी इस बात का इशारा कर रही है कि वह कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं. वह अपनी अलग सियासी ताकत खड़ी करने की तैयारी में हैं. इसके लिए वह दो नामों पर विचार कर रहे हैं. एक नाम होगा डीएसएस यानी धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ और दूसरा सीजेपी यानी छात्र जनशक्ति परिषद. जी हां, अगर तेज प्रताप अपनी अलग पार्टी बनाते हैं तो इन दोनों नामों में से एक पर विचार करेंगे. इसकी वजह भी है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने आरएसएस के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ बनाया था. जबकि यूथ ऑर्गनाइजेशन के लिए छात्र शक्ति परिषद का गठन किया था.
तेज चलेंगे अपनी चाल
लालू यादव के फैसले से तेज प्रताप को बड़ा धक्का लगा होगा. तेज प्रताप ने दो दिन पहले ही फेसबुक पर अपने प्रेम का इजहार किया था. उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर बताया था कि वह अनुष्का के साथ 12 साल से रिलेशन में हैं. इसके बाद सियासी बवाल ऐसा मचा कि लालू फैमिली ने तेज प्रताप यादव के लिए पार्टी और घर दोनों का दरवाजा बंद कर दिया. तेज प्रताप यादव को यह झटका ऐसे वक्त में मिला, जब चुनाव सिर पर है. हालांकि, वह पहले भी अपनी पार्टी में उपेक्षित महसूस करते रहे हैं. वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर कई बार पार्टी लाइन के इतर बयान देते रहे हैं.



