Uncategorized

तपती गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखें डॉ अर्चिता महाजन* 

पसंदीदा बोतल में ताजा फ्रूट जूस, इलेक्ट्रोलाइट वाटर नारियल पानी डाल कर दे।तरबूज, खीरा, सेब और संतरा दे* 

*तपती गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखें डॉ अर्चिता महाजन*

*पसंदीदा बोतल में ताजा फ्रूट जूस, इलेक्ट्रोलाइट वाटर नारियल पानी डाल कर दे।तरबूज, खीरा, सेब और संतरा दे*

 

 

 

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि शिशुओं या बच्चों को छोटे, बंद स्थानों जैसे कि खड़ी कार में न छोड़ें, क्योंकि वे बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं।पैडलिंग पूल में खेलना शिशुओं और बच्चों को ठंडा रखने का एक अच्छा तरीका है। बहुत ज़्यादा गर्मी के मौसम में पूल को छाया में रखें और बच्चों पर हर समय ध्यान से नज़र रखें। सोने से पहले उन्हें ठंडे पानी से नहलाएं।दिन के समय अपने बच्चे के बेडरूम को ठंडा रखने के लिए ब्लाइंड या पर्दे बंद रखें। आप कमरे में हवा के संचार के लिए पंखे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पंखे को सीधे अपने बच्चे की तरफ़ न घुमाएँ क्योंकि इससे उन्हें निर्जलीकरण हो सकता है।नारियल पानी – यह नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है. स्वाद में हल्का और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आप 8 महीने से ऊपर के बच्चों को थोड़ी मात्रा में दिया जा सकता है.फलों की प्यूरी – बच्चों को आप फलों की प्यूरी जैसे – तरबूज, खीरा, संतरा, पपीता या आम उन्हें दे सकते हैं. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह हाइड्रेशन के साथ पोषण भी देते हैं.अपने 7 से 8 महीने के शिशु को आप दही दे सकते हैं. यह ठंडक देने वाला, प्रोबायोटिक और पाचन में सहायक होता है.चावल का मांड – 6 महीने के शिशु को आप चावल का मांड दे सकते हैं. यह ऊर्जा देने वाला और हाइड्रेटिंग होता है. सब्जियों का सूप – गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए आप उन्हें लौकी, टमाटर, गाजर, तोरी इत्यादि का पतला सूप दे सकते हैं.बच्चे खेलते समय कई बार पानी पीना भूल जाते है। ऐसे में ध्यान रखें जब बच्चे शाम को खेलने के लिए बार जाएं, तो उन्हे पानी पिलाकर भेजें और कोशिश करें कि हर 30 मिनट बाद बच्चों को पानी जरूर पिलाएं। ऐसा करने से बच्चों को एनर्जी मिलने के साथ वह हाइड्रेट भी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button