बिना कारण जाने सिर दर्द की दवाई नहीं खानी चाहिए डॉ अर्चिता महाजन*

*बिना कारण जाने सिर दर्द की दवाई नहीं खानी चाहिए डॉ अर्चिता महाजन*
*ब्लड प्रेशर, आंखों की कमजोरी, सर्वाइकल, गैस्ट्रिक कई कारणों से हो सकती है*
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि कुछ लोग बिना कारण जाने और बिना किसी डॉक्टर की सलाह से सर दर्द में यूं ही कोई भी दवाई किसी के कहने से खा लेते हैं। ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि सर दर्द के जरिए हमारा शरीर कोई ना कोई अलार्मिंग सिंप्टोम्स बताता है और हमें समय रहते उसका इलाज कर लेना चाहिए यूं ही कोई सर दर्द की गोली खाकर उसको दबा नहीं देना चाहिए। सर दर्द कई कारण से हो सकता है। यदि आप धूप में घूम कर आए हो तो भी सिर में दर्द हो सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर भी सिर में दर्द होता है। आंखें कमजोर हो तो पढ़ने लिखने में दबाव पड़ता है तब भी सिर में दर्द होता है बजाए इसके की गोली खाओ और थोड़े समय के लिए आराम लो उससे अच्छा यह होगा कि आप अपनी आंखें टेस्ट करो और जिस नंबर का भी डॉक्टर चश्मा लगाने को कहे वह लगाओ। बिना वजह सर दर्द की गोली नहीं खानी चाहिए। गैस ट्रबल होने पर भी सिर में दर्द होता है। ऐसे में मैं आपको एक शॉर्ट टर्म सॉल्यूशन दूंगी जिससे कि आपको बिना वजह सर दर्द की गोली नहीं खानी पड़ेगी। जब भी सर में दर्द हो तो आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट करें काफी सारा पानी पिए थोड़ी देर में बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे बीपी भी नॉर्मल हो जाएगा सर दर्द में भी आराम मिलेगा और आपको गोली भी नहीं खानी पड़ेगी। परंतु यदि आंखों का नंबर बढ़ा हुआ है तो उसके लिए चश्मा लगवाना ही पड़ेगा।



