जम्मू कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने अगवा किए सेना के दो जवान, एक भाग निकला, दूसरे का मिला शव

Voice of Himachal Media & Kala Manch 09.10.2024 ब्यूरो रिपोर्ट श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा अगवा
किए गए सेना के जवान का शव मिला है। यह शव
अनंतनाग के जंगलों में मिला है। बताया जा रहा है
कि जवान के शरीर पर गोलियों और चाकू से काटे
जाने के निशान हैं। बता दें कि अनंतनाग जिले के
कोकेरनाग के शंगस इलाके में आतंकियों ने दो
जवानों को अगवा कर लिया था। इनमें से एक
जवान किसी तरह से आतंकियों के चंगुल से भाग
निकलने में सफल रहा जबकि दूसरे का आज शव
मिला है। आतंकियों द्वारा अपहरण किए गए दोनों
जवान टेरिटोरियल आर्मी से थे। अपहरण की ये
घटना 8 अक्तूबर को पेश आई थी।



