हरियाणा रोडवेज स्टाफ के लिए शाह अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर* *शिविर में 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दी निशुल्क दवा*
कैथल से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉ अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट

हरियाणा रोडवेज स्टाफ के लिए शाह अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर* *शिविर में 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दी निशुल्क दवा*
कैथल से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉ अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट










शाह अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर*
*शिविर में 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दी निशुल्क दवा*
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि हरियाणा रोडवेज बस स्टॉफ के लिए अस्पताल की तरफ से बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभशाह अस्पताल के चिकित्सक डा. विक्रमजीत सिंह शाह ने किया।
शिविर में 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें बीपी, शूगर, जोड़ों का दर्द, बुखार को लेकर टेस्ट करवाए गए। इसके बाद निशुल्क दवाइयां भी दी गई। लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। शाह अस्पताल से डा. बिक्रमजीत सिंह शाह ने कहा कि अस्पताल की तरफ से समय-समय पर इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करने के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाती हैं। लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में बताया जाता है। शिविर में 150 से ज्यादा लोग पहुंचे। लोगों ने विभिन्न बीमारियों के बारे में चिकित्सकों से
सलाह ली। उन्होंने बताया कि शाह अस्पताल में पिछले कई सालों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का कार्य कर रहा है।
पहले भी इस तरह के शिविर शाह अस्पताल की तरफ से लगाए गए हैं। इस अवसर पर , शाह अस्पताल से मार्केटिंग मैनेजर गुरदीप कौर खन्ना, आरएमओ डा. रविंद्र, मनप्रीत, मञ्चखन सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।



