Voice of Himachal Media and Kala Manchअंबालाउनाकठुआकाँगड़ाकिन्नौरकुल्लूकैथलखेलगुरुग्रामगैजेट्सचंबाछत्तीसगढ़जम्मूजम्मू कश्मीरडायटिशियन और न्यूट्रिशनदिल्लीदेशधर्मशालानूरपुरन्यूट्रिशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्टपंजाबपरवाणूबद्दीबिलासपुरमंडीराजनीतिरिवालसरलाइफस्टाइललाहौल और स्पीतीविदेशशिमलाश्रीनगरसरकाघाटसंस्कृतिसिरमौरसुंदरनगरसोलनहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिमाचल संस्कृति

*नीम साहिब गुरुद्वारा में शाह अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर* *शिविर में 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दी निशुल्क दवा*

कैथल से हमारे विशेष प्रतिनिधि डॉ अर्चिता महाजन की विशेष रिपोर्ट

*नीम साहिब गुरुद्वारा में शाह अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर*

*शिविर में 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दी निशुल्क दवा*

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि शहर के नीम साहिब गुरुद्वारा में शाह अस्पताल की तरफ से मंगलवार को अमावस्या पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभशाह अस्पताल के चिकित्सक डा. विक्रमजीत सिंह शाह ने किया।

कार्यक्रम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व जिला प्रधान सरदार अंग्रेज सिंह गुराया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिविर में 160 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें बीपी, शूगर, जोड़ों का दर्द, बुखार को लेकर टेस्ट करवाए गए। इसके बाद निशुल्क दवाइयां भी दी गई। लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। शाह अस्पताल से डा. बिक्रमजीत सिंह शाह ने कहा कि अस्पताल की तरफ से समय-समय पर इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करने के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाती हैं। लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में बताया जाता है। शिविर में 250 से ज्यादा लोग पहुंचे। लोगों ने विभिन्न बीमारियों के बारे में चिकित्सकों से

सलाह ली। उन्होंने बताया कि शाह अस्पताल में पिछले कई सालों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का कार्य कर रहा है। पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह गुराया ने कहा कि शाह अस्पताल की तरफ से जो स्वास्थ्य शिविर लगाया है, इसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने लाभउठाया है।

पहले भी इस तरह के शिविर शाह अस्पताल की तरफ से लगाए गए हैं। इस अवसर पर महासचिव बलविंद्र सिंह, हेड ग्रंथी साहिब सिंह, प्रीतम सिंह सिल्लाखेड़ा, एडवोकेट सरदूल सिंह, सरदार अंग्रेज सिंह गुराया, शाह अस्पताल से मार्केटिंग मैनेजर गुरदीप कौर खन्ना, आरएमओ डा. रविंद्र, मनप्रीत, मञ्चखन सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button