कुल्लू

केवीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह , स्कूली बच्चों ने पेश की रंगारंग प्रस्तुत किया

18.09.2024 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू

केवीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह , स्कूली बच्चों ने पेश की रंगारंग प्रस्तुत किया

अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, आयोजकों ने किया सम्मानित

के.वी.एस स्कूल कुल्लू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समरोह में जिला कुल्लू की जानी-मानी हस्ती अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता एवं निदेशक होटल ताज बड़ागढ़ रेस्टोरेंट एंड स्पा आईएचसीएल सेलेक्सन नकुल खुल्लर ने की मुख्यतिथी के रूप में शिरकत की । प्रिंसिपल संजीव भारद्वाज और वाइस प्रिंसिपल मंजू भारद्वाज साहित

स्कूल के तमाम स्टाफ और बच्चों ने मुख्य अतिथि का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया । साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की और खूब वाह वाही लूटी। मुख्य अतिथि नकुल खुल्लर ने कहा कि केवीएस स्कूल के प्रिंसिपल एक बहुत अच्छे काम कर रहे हैं , काफी गांवों और दूरदराज के इलाकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर स्कूल का रोशन कर रहे हैं।

शिक्षा के साथ खेल कूद में बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले होनहार बच्चों कोमुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया । इस मौके पर नीलाभ पांडे, दानविंदर सिंह, संदीप शर्मा भी माजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button