Voice of Himachal Media and Kala Manchमंडीहिमाचल प्रदेश

प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा में लापता हुए 38 लोगों का अभी तक सुराग नहीं

29 अगस्त 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट मंडी :- मोहन हिमाचली

प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा में लापता हुए 38 लोगों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। यह लोग बारिश के कारण हुई अलग -अलग दुर्घटनाओं में लापता हुए थे। इनमें से 20 लोग बाढ़ में बह गए, नौ लोग मलबे में दब गए, तीन डूब गए और छह लोग सडक़ हादसों का शिकार होने के बाद लापता है। कुल मानसून सीजन में अब तक 381 लोगों की जान गई है। शिमला जिला में सबसे ज्यादा मौतें हुई है, यहां पर मौतों का आंकड़ा 86 है। शिमला के बाद कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 48, चंबा और मंडी में 43-43, बिलासपुर में 15, हमीरपुर में 17, कांगड़ा में 29, किन्नौर में 13, लाहुल -स्पीति में पांच, सिरमौर में 25, सोलन में 36 और ऊना में 21 लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश को अब तक कुल 8604 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी को 2913 करोड़, जलशक्ति विभाग को 2115 करोड़ , बिजली बोर्ड को 1738 करोड़, बागबानी विभाग को 173 करोड़, शहरी विकास विभाग को 88 करोड़, शिक्षा विभाग को 118 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 369 करोड़, मत्सय विभाग को 13 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 44 करोड़ और अन्य विभागों को 121 करोड़ का नुकसान हुआ है।

धीमा पड़ा मानसून

हिमाचल में मौसम ने प्रदेशवासियों को राहत दी है। प्रदेश में तीन सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछेक स्थानों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई है, लेकिन ये बारिश कुछ ही हिस्सों मेें होगी। प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button