Voice of Himachal Media and Kala Manchचंबासंस्कृतिहिमाचल प्रदेश

पवित्र मणिमहेश यात्रा प्रशासनिक तौर पर 7 से आरंभ होकर 23 सितंबर तक चलेगी।

29 अगस्त 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट चंबा भरमौर्  :- मोहन हिमाचली

पवित्र मणिमहेश यात्रा प्रशासनिक तौर पर 7 से आरंभ होकर 23 सितंबर तक चलेगी। यात्रा में शिवभक्तों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। इसके लिए बाकायदा डीसी चंबा के फेसबुक पेज पर पंजीकरण संबंधी लिंक भी शेयर किया गया है। यात्रा के आरंभ होने से पूर्व प्रशासन समस्त तैयारियां मुक्कमल करने में जुटा हुआ है। वहीं, 3 सितंबर से हवाई सेवा का लाभ भी श्रद्धालुओं को मिलना आरंभ हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। पहली मर्तबा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हड़सर से आगे 13 किमी यात्रा के दौरान रास्ते में प्रति किमी दूरी, स्वास्थ्य, पुलिस और शौचालय संबंध सूचना के सूचना पट्ट भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान कई नई जगहों पर लंगर लगे मिलेंगे। भारी बारिश के कारण पुरानी लंगर लगाने वाली जगहों के बह जाने के बाद इस प्रकार की व्यवस्था रहेगी। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं लंगर समितियों को शौचालय की व्यवस्था भी करनी होगी। इसके नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मी की तैनाती भी करनी होगी। उपमंडलाधिकारी कुलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। मणिमहेश यात्रा शुरू होने के साथ ही डल झील में ठंड बढ़ना भी शुरू हो गई है। रविवार को डल झील ठंड की वजह से जम गई। श्रद्धालुओं ने झील के ऊपर बनी बर्फ की परत को तोड़कर स्नान किया। ऐसे में सितंबर में शुरू हो रही मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। डल झील में ठंड काफी बढ़ गई है। इसलिए यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को अपने साथ गर्म कपड़े लाना नहीं भूलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button