Voice of Himachal Media and Kala Manchहिमाचल प्रदेश
आपदा के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की सख्ती, नियमों को ताक पर रखकर बने 20 हजार भवन, नोटिस जारी

वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट :- मंडी 26 अगस्त 2023
हिमाचल में अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई होगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण न हटाया तो बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती की है। जिन लोगों के पूरे नियमों के अनुसार नक्शे पास हैं, उनको भवन निर्माण की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि पूरे प्रदेश में करीब 20,000 ऐसे लोग हैं जिन्होंने नियमों के तहत निर्माण नहीं किया है। प्रदेश सरकार का मानना है कि लोग बिना नक्शे के भवनों का निर्माण कर रहे हैं।



