Voice of Himachal Media and Kala Manchकुल्लू

कुल्लू पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 40 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

*कुल्लू पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 40 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन सहित किया गिरफ्तार*

आज दिनांक 25.08.2023 को पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री में पुलिस टीम ने पुलिस चौकी के समीप डूँखरा में नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल नम्बर HP 34C 2080 की नियमानुसार चैकिंग की तो सतपाल सिंह (34 वर्ष) पुत्र श्री इकबाल सिंह निवासी गांव व डाकघर ज़री तहसील भुंतर, जसप्रीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव बुलेवाला डाकघर ऊधनोबाल तहसील बालाचौर ज़िला SBS नगर पंजाब व गुरपाल सिंह (27 वर्ष) पुत्र श्री इकबाल सिंह निवासी गांव व डाकघर ज़री तहसील भुन्तर के कब्जा से *40 ग्राम चिट्ठा/ हिरोईन* बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button