Voice of Himachal Media and Kala Manchशिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को (OPS)ओपीएस का तोहफा मिलना शुरू

26 अगस्त 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट शिमला :- मोहन हिमाचली

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा मिलना शुरू हो गया है। शुरूआत सेवानिवृत हो चुके मंडी के चिंतराम व कांगड़ा के सरदारी लाल से हुई है। ये कर्मचारी एनपीएस के तहत रिटायर हुए थे, अब इन्हें ओपीएस का लाभ मिल गया है। वहीं पूराने नियमों के तहत पैंशन आनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही कहा यह जा रहा है हक एक हफ्तें में एनपीएस के कई केस सॉल्व हो जाएंगे, व सेवानिवृत हो चुके कर्मिंयों को ओपीएस का लाभ मिलेगा। आपको बता दे तो 2 से 3 हजार कर्मचारी इस सेवानिवृत होने के बाद ओपीएस का इंतजार कर रहे है। फिलहाल ओपीएस का फायदा मिलने के बाद कर्मचारियों ने सरकार का शुक्रिया करने के लिए मुंह मिठा करवाना शुरू कर दिया है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा तथा संगठन के सभी पदाधिकारीयो ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगी तथा पूरी प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button