Voice of Himachal Media and Kala Manchडायटिशियन और न्यूट्रिशन

इस हरी चटनी से किडनी की फिल्ट्रेशन पावर को बढ़ाएं डॉ अर्चिता महाजन

*इस हरी चटनी से किडनी की फिल्ट्रेशन पावर को बढ़ाएं डॉ अर्चिता महाजन*। डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर ने बताया कि धनिया हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने और किडनी की सफाई तो करता ही है, साथ ये लिवर फंक्शन और बॉवेल मूवमेंट को प्रमोट करता है. इसके अलावा ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में भी मददगार है, जिससे मोटापे की समस्या नहीं होती. वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मददगार है.धनिया की पत्तियां रक्त में यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए भी जानी जाती हैं। हालाँकि, अकेले पत्तियों का उपयोग यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सक्षम नहीं हो सकता है, लेकिन दवा के साथ यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को सामान्य करने में तेजी ला सकता है। यह मूत्र प्रवाह के लिए भी अच्छा है।

ये विटामिन सी, विटामिन के और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है. इसमें बहुत कम मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटीन भी पाया जाता है. जरूरत से ज्यादा हर चीज नुकसानदायक होती है। इसलिए हर वस्तु का सीमित मात्रा में ही प्रयोग करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button