Voice of Himachal Media and Kala Manchडायटिशियन और न्यूट्रिशन

बच्चो को कोक पिलाकर दे शुगर का उपहार डॉ अर्चिता महाजन

*बच्चो को कोक पिलाकर दे शुगर का उपहार डॉ अर्चिता महाजन*

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोग कोल्ड ड्रिंक और सोडा वाली ड्रिंक ज्यादा पीने लगते हैं. बच्चों में इन ड्रिंक्स को लेकर खास रुचि होती है. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे को गर्मी या प्यास लगने पर कोल्ड ड्रिंक या सोडा वाली ड्रिंक दे रहे हैं तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

कभी भी बच्चों को कोला, डाइट कोक, कोल्ड ड्रिंक व अन्य इस तरह की ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसमें कंसर्टेडेट शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर लिमिट से अधिक शुगर लिया जाए तो इससे बच्चे के शरीर से कैल्शियम खोने लगता है। अधिक मात्रा में, चीनी मोटापे का कारण बन सकती है, जिससे बच्चे में उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर और टाइप 2 मधुमेह (जहां इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया नियंत्रित नहीं होती है) विकसित होने का खतरा होता है। रक्त शर्करा में तेजी से वृद्धि और कमी से मूड में बदलाव और यहां तक कि अवसाद भी हो सकता है। इसके अलावा, यह बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर भी विपरीत असर डालता है।बच्चों को इन कोल्ड ड्रिंक्स के सीमित सेवन ही करवाना चाहिए क्योंकि कुछ स्टडीज के अनुसार ये ड्रिंक मेमोरी को धीमा बनाती हैं. इस तरह की फिज़ी ड्रिंक्स से बच्चों को मोटापे से लेकर डायबिटीज व अन्य कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कई स्टडीज में भी यह बात सामने आई है कि शुगर का अत्यधिक सेवन दिल की बीमारियों से जुड़ा है. इसलिए जहां तक हो सके, बच्चों को ऐसी आर्टिफिशियल व फिजी ड्रिंक्स से बचना चाहिए।

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button