अगर आपकी आंखों में भी लालिमा और जलन है तो न करे इसे नजरंदाज हो सकता है ये तेजी से फैल रहे आई फ्लू का कारण

वॉइस ऑफ हिमाचल ब्यूरो रिपोर्ट मंडी :- मोहन हिमाचली
अगर आपकी आंखों में भी लालिमा और जलन है तो न करे इसे नजरंदाज हो सकता है ये तेजी से फैल रहे आई फ्लू के कारण डॉ अर्चिता महाजन*
बाढ़ और बारिश की वजह से इन दिनों आंखों की बीमारी तेजी से फैल रही है। गली-मोहल्ले से लेकर सड़कों पर आपको काला चश्मा लगाए लोग दिख जाएंगे।
इस बीमारी का नाम कंजंक्टिवाइटिस है, जिसे पिंक आई इन्फेक्शन या आई फ्लू के नाम से भी जाना जाता है. दिल्ली सहित कई राज्यों में इस इन्फेक्शन के रोजाना कई मामले देखे जा रहे हैं. कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आइज की समस्या के कारण आंखों में लालिमा, खुजली और पानी आते रहने की समस्या होती रहती है।
अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है. हाथ में वायरस चिपक जाता है और जब आप आंखों को छुएंगे या कीचड़ साफ करेंगे तो आई फ्लू फैल जाता है।
थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें.
आंखों को बार-बार न छुएं.
अपने आसपास सफाई रखें.
अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं.
अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं.
आई फ्लू से राहत पाने के लिए पलकों को बंद कर लें। किसी साफ़ कॉटन कपड़े या सूखे तौलिये को गर्म कर आंखों पर रख सकती हैं। गर्म पानी से कपड़े को भिगोकर भी राका जा सकता है। तौलिये या कपड़े में आइस क्यूब को लपेटकर भी आंखों पर रखा जा सकता है
एक पतीले में आधा लीटर पानी लेना है और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस पानी को तबतक उबालें जबतक कि यह एक चौथाई ना रह जाए. जब पानी उबल जाए तो उसे ठंडा करके किसी शीशी में भर लें. इसे आई ड्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
कुछ तरह की चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी और सूथिंग यानी आराम देने वाले गुण होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि ग्रीन टी और ब्लैक टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आंखों पर टी बैग का उपयोग सूजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है
आई फ्लू से निजात पाने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं.
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002



