बरसात के मौसम में बाल क्यों झड़ते हैं डॉ अर्चिता महाजन*।

*बरसात के मौसम में बाल क्यों झड़ते हैं डॉ अर्चिता महाजन*।
वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट चंबा :- मोहन हिमाचली
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर ने बताया कि वर्ल्ड ट्राइकोलॉजी सोसाइटी के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि नमी वाले मौसम में बालों का झड़ना लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। मानसून में पर्यावरण में मौजूद अत्यधिक नमी की वजह से बाल झड़ते हैं। बाल इस नमी को सोख लेते हैं और रूखे, उलझे और बेजान नजर आते हैं।90 फ़ीसदी से ज्यादा लोगों में मॉनसून के दौरान बालों का झड़ना 30 परसेंट बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक 1 दिन में 100 बालों का झड़ना पूरी तरह से सामान्य है. खासकर महिलाओं के लिए तो यह बिल्कुल कॉमन है क्योंकि बाल लंबे होते हैं. लेकिन सीजन में इसकी संख्या ढाई सौ से या उससे ज्यादा बढ़ जाती हैबालों को बारिश के पानी से बचाएं मानसून के दौरान जरूरी है कि आप अपने बालों और स्कैल्प को बारिश में भीगने से बचाएंनारियल का तेल, हेल्दी डाइट ले,इंफेक्शन से बचें ,सही शैंपू और कंडीशनर चुनें .हेयरस्टाइल का रखें ख्यालबढ़ी हुई नमी और बालों की नमी खोपड़ी को कवक और बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल बनाती है, जिससे खोपड़ी में संक्रमण, लालिमा और खुजली होती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इन सभी कारणों के इलावा कुछ अन्य कारण जैसे
मानसिक तनाव का बढ़ना
बढ़ती उम्र में हार्मोन में बदलाव
दवाइयों के साइड इफेक्ट्स
थायरॉयड की समस्या होना
-जिंक, प्रोटीन बायोटिन की कमी फंगल इंफेक्शन या कोई दूसरा इंफेक्शन बालों के झड़ने का कारण हो सकते है
ज्यादा नमी से बाल झड़ते हैं, इसलिए बालों को कम से कम धोएं।
इस मौसम में बालों पर स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से भी उन्हें नुकसान पहुंचता है। केमिकल प्रोडक्ट्स भी बालों की जड़ों को कमजोर बनाते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में स्टाइलिंग टूल्स और केमिकल्स का इस्तेमाल करने से बचें।
प्याज का रस में सल्फर पाया जाता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। बालों में प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना कम होता और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है।
सारे बी-विटामिन ऑक्सीजन को स्कैल्प तक लेकर जाते हैं, जिससे न्यूट्रिशन मिलता है और बालों की ग्रोथ होती है. इसलिए बी-विटामिन से युक्त पदार्थों का सेवन करे
ओट्स में जिंक, आयरन, ओमेगा 6 फैटी ऐसिड्स और पॉलीअनसैचरेटेड फैटी ऐसिड्स होते हैं जो बालों को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें लंबा और घना बनाने में भी सहायक हैं। केले में शुगर, फाइबर, थाइमिन और फॉलिक ऐसिड के रूप में विटामिन ए और बी मौजूद होता है जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002



