Voice of Himachal Media and Kala Manchसुंदरनगरहिमाचल प्रदेश

₹10 की मॉस्किटो कॉइल और जरा सी सावधानी आपको डेंगू मलेरिया से बचाएगी डॉ अर्चिता महाजन……

23 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर :- मोहन हिमाचली

 

*₹10 की मॉस्किटो कॉइल और जरा सी सावधानी आपको डेंगू मलेरिया से बचाएगी डॉ अर्चिता महाजन*। बरसात के मौसम में डेंगू मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ेगा। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपके और आपके परिवार को एक बड़े जोखिम से बचा सकती है बरसात का पानी अक्सर कहीं भी इकट्ठा हो जाता है और उसमें डेंगू मलेरिया मच्छर का लार्वा पनपना शुरू हो जाता है। डेंगू एक जानलेवा बुखार है जो एडिस मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर प्रेग्नेंट होने के कारण ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ सकता इसलिए यह पावऔर टांगों पर ही वार करता है। और यदि आप बैठे हैं तो शरीर के किसी भी हिस्से पर काट सकता है। घर में इधर इर्द-गिर्द पानी इकट्ठा ना होने दें छत पर भी गमलों में पानी ईकट्ठा ना होने दें। यह साफ पानी मे प्रजनन करती है। इसलिए कूलर आदि में से भी पानी निकाल दे। फ्रिज की ट्रे में भी मच्छर का लार्वा पैदा हो सकता है इसलिए उसे साफ रखें। पूरी बाजू वाली कमीज पजामा पहने। जय मच्छर सुबह और शाम को ही काटता है कोशिश करें घर में मॉस्किटो कॉइल जरूर जलाएं। और यदि 2 में से परेशानी होती हो तो दो-तीन महीने मॉस्किटो रेपेलेंट का प्रयोग करें। टांगों और बाजू पर सरसों की तेल लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button