बरसात के मौसम में आंखों का ऐसे रखें ख्याल डॉ अर्चिता महाजन।* डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर….

23 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर मोहन हिमाचली
बरसात के मौसम में आंखों का ऐसे रखें ख्याल डॉ अर्चिता महाजन।* डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर ने बताया कि बरसात के दिनों में कंजक्टिवाइटिस वायरल, बैक्टेरियल और एलर्जिक की वजह से आंखों के इंफेक्शन होते हैं। इससे आंखों में लाली, आंखों से पानी टपकना, पलकों में सूजन, आंखों में दर्द हो सकती मॉनसून हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्से ‘आंखों’ में कुछ हानिकारक समस्याएं भी पैदा करता है बारिश के मौसम में वायरल कंजंक्टिवाइटिस फैलने का खतरा बढ़ जाता है. बारिश के मौसम में कॉर्निया से रिलेटेड फंगल इंफेक्शन के मामले भी बढ़ जाते हैं. ऐसे लोगों को यह जानने की ज़रूरत है कि बारिश के पानी में नहाने से आंखों को खतरा नहीं होता है,हालांकि इसके बाद आंखों को साफ पानी से धोना जरूरी है. आंखों को पहुंचने के लिए उन्हें कपड़े जा तोलिए से रगड़ने की जरूरत नहीं। किसी सॉफ्ट नैपकिन से धीरे से यह कार्य करना चाहिए।विटामिन ए की प्रचूर मात्रा वाली चीजें खाने से आपकी आंख का स्वास्थ्य ठीक रहता है. इसके साथ ही आपको विटामिन सी, ई, कॉपर और जिंक आदि वाले खाने को भी अपनी आदत में शामिल करना चाहिए. आप गाजर, अंडे, कद्दू, पत्ते वाली सब्जियां और शकरकंद आदि खा सकते हैं. अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो मछली आपकी आंख के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है.मॉनसून के दौरान कॉन्टेक्ट लेंस न पहनें, क्योंकि वे आंखों में अत्यधिक सूखेपन का कारण बन सकते हैं, जिससे आंखें लाल हो सकती हैं और उनमें जलन हो सकती है. अपने चश्मे को साफ और सूखा रखें.



