हल्दी वाली चाय पियो और मस्त रहो डॉ अर्चिता महाजन*

*हल्दी वाली चाय पियो और मस्त रहो डॉ अर्चिता महाजन*
26 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट :- मंडी मोहन हिमाचली
बारिश के साथ लगातार बढ़ता तापमान अपने साथ सर्दी, खांसी और छींक लेकर आता है, तो मन में डर के साथ सवाल उठता है कि मानसून में होने वाली बीमारियों से कैसे बच सकते हैं ? इस डर के साथ हम बारिश का अच्छे से लुफ्त भी नहीं उठा पातें है, लेकिन यह चाय आपको इन सारे बीमारियों से बचा सकता है.
हल्दी की चाय सामान्य चाय की तरह ही होती है, लेकिन इसमें चाय पत्ती और चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इनकी जगह पानी, हल्दी, दालचीनी, अदरक, नींबू का रस और शहद का इस्तेमाल किया जाता है।इसमें कैलोरी 8, प्रोटीन 0 ग्राम, फैट 0 ग्राम, फाइबर 0 ग्राम, शुगर की मात्रा 0 ग्राम और कार्बोहाइड्रेट्स 1 ग्राम होता है. जहां तक हल्दी में मौजूद पोषक तत्वों की बात है, तो इसमें विटामिन बी3, बी6, सी, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, जिंक होते हैं, वहीं इसकी जड़ों में फ्लोवोनॉएड्स, बीटा-कैरोटीन, करक्युमिन होते हैं. ये सभी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के क्रोनिक डिजीज और इंफ्लेमेशन के रिस्क को कम करते हैं.
हल्दी की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है. अगर आपको गठिया, वॉटर रिटेंशन जैसी समस्या है तो हल्दी वाली चाय का सेवन करें. इससे शरीर की सूजन कम हो सकती है.
हल्दी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ पॉलीफेनोल होता है. यही कारण है कि ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है. ये हमारे इम्यून फंक्शन में सुधार करती है. साथ ही हल्दी हमें मधुमेह और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी बचाती है.
यह आपकी शरीर से फैट की मात्रा को घटाकर आपके एलडीसी कोलेस्ट्रॉल को भी घटाने में मदद करती है। जिससे शरीर में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है नींद की गुणवत्ता में सुधार लाती है. साथ ही मुंहासे की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. यह चाय लिवर और हार्ट को हेल्दी रखती है.हल्दी पाचन तंत्र (digestive system) को भी मजबूत बनाने का काम करती है. यह पेचिश , कब्ज, पेट में ऐंठन जैसी परेशानियों में रामबाण है. हल्दी खाने से माइग्रेन (migraine) की समस्या से भी राहत मिलती है. इसका सेवन पानी में मिलाकर कर सकती हैं. आपको तुरंत आराम मिलेगा.
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण



