Voice of Himachal Media and Kala Manchमंडी

टारना रोड पर ऐतिहासिक गुरु दमदमा साहिब जी का गुरुद्वारा बना खंडर

19 जुलाई 2023 voice of Himachal Media ब्यूरो रिपोर्ट मंडी :- मोहन हिमाचली

टारना रोड पर ऐतिहासिक गुरु दमदमा साहिब जी का गुरुद्वारा बना खंडर गुरुद्वारा कमेटी ने पूजा अर्चना के लिए अमृत कौर को चुना था अमृत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरु दमदमा साहिब जी का गुरुद्वारा, गुरुद्वारा कमेटी ने बिना पूछे गुरु ग्रंथ साहिब व गुरु के निशान को गुरुद्वारे से हटा दिया हैं उन्होंने बताया कि इस गुरुद्वारे के लिए अमृत कौर को चुना गया था अमृत कौर प्रति दिन गुरु की पूजा अर्चना व सेवा किया करती थी अमृत कौर ने बताया कि गुरुद्वारे की हालत बहुत खस्ता हो चुकी है बाहर से और अंदर से गुरुद्वारा पूरी तरह से खंडहर बन चुका है पत्थर और जालों के सिवा गुरुद्वारा में कुछ भी मौजूद नहीं है गुरु की निशानी के रूप में एक टूटी हुई पालकी विराजमान है और जितने भी तमाम गुरु की निशानियां थी उन्हें गुरुद्वारा कमेटी बिना पूछे ले गई है और गुरुद्वारे की कंडीशन इस समय इस प्रकार से है कि गुरुद्वारा कभी भी गिर सकता है उन्होंने स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी से गुहार लगाते हुए वह सिख धर्म के धर्म गुरुओं से भी गुहार लगाते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक गुरु दमदमा साहिब जी के गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार किया जाए क्योंकि संगत आज भी इस गुरुद्वारे में आती है इस गुरुद्वारे से संगत की आस्था जुड़ी है और जब संगत गुरुद्वारे में पहुंचती है तो अंदर पत्थर जाले और मिट्टी के अलावा उन्हें कुछ भी नहीं मिलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button