Voice of Himachal Media and Kala Manchमंडीसुंदरनगरहिमाचल प्रदेश

10 लाख की लागत लगाकर नगर निगम मंडी जेल रोड मे बना शौचालय पिछले 4 महीनों से पड़ा है बंद

17 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट  मंडी मोहन हिमाचली 

नगर निगम मंडी जेल रोड मे बना सुलभ शौचालय का कार्य पुरा होने के बाद पिछले 4 महीनों से बंद पड़ा है स्थानीय दुकानदार लाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शौचालय पिछले 2 साल से बना हुआ है लेकिन इसका कार्य पिछले चार महीनों में संपूर्ण हुआ है पूरी सुविधाएं इसमें लगाई गई है पानी बिजली और पूर्ण रूप से यह तैयार हो चुका है लेकिन नगर निगम मंडी की लापरवाही और बार्ड मेंबर ने शौचालय में ताले लगा दिए गए हैं जिसके कारण से जो है स्थानीय दुकानदारों व जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है दूरदराज क्षेत्रों में शौचालय या किसी के घर में जाना पड़ रहा हैं लाल सिंह ने बताया कि शौचलय के बंद होने के कारण स्थानीय दुकानदार पवन सिंह को बीमारी का सामना करना पड़ा जिसके चलते उन्हें 6 दिन जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती होना पड़ा स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम मंडी से गुहार लगाते हुए कहा कि शौचालय बंद होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे बरसात भरे मौसम में दूरदराज क्षेत्रों में दुकान बंद करके जाना पड़ रहा है जिससे रोजमर्रा की कमाई में भी बाधा पड़ रही है और बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नगर निगम मंडी शौचालय के द्वार खोल दे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button