बिना मछली खाए भी मिल सकता है विटामिन ए डॉ अर्चिता महाजन

19 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर मोहन हिमाचली
*बिना मछली खाए भी मिल सकता है विटामिन ए डॉ अर्चिता महाजन**
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर ने बताया कि सिर्फ नॉन वेज से ही नही मिलता विटामिन ए आप शाकाहारी फूड से भी इसे प्राप्त कर सकते है
स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए की जरूरत होती है. यह कोशिका वृद्धि, इम्यूनिटी नज़र यानी दृष्टि और भ्रूण के विकास का समर्थन करता है. कई खाद्य पदार्थ विटामिन ए से भरपूर होते हैं जैसे
शकरकंद में विटामिन A की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एक मीडियम साइज शकरकंद में लगभग 900 mcg विटामिन A होता है। इसमें बीटा कैरोटीन भी काफी मात्रा में होता है। शकरकंद का सेवन सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और आयरन आदि पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।
अमरूद में विटामिन ए का अच्छा स्रोत है विटामिन ए के आलावे इसमें फैट, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक की मात्रा पाई जाती है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हरी पत्तेदार सब्जिया एक तरह से औषधीय का काम करती है। इसका रोजाना सेवन करना सेहत के लिए काभी फायदामंद होता है। इससे हृदय रोग, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, आदि की समस्याएं दूर होती हैं।
लाल शिमला मिर्च भी विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत माना जाता है. लाल शिमला मिर्च दिखने में जितना अच्छा लगता है. इसके गुण भी उतने ही लाभकारी होते हैं. इसमें कैरोटीनोइड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं.
कद्दू सभी सीजन में आसानी से मिलने वाली सब्जियों में से है. कद्दू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है. कद्दू खाने से वजन कम होता है. 100 ग्राम कद्दू में मात्र 26 कैलोरी होती हैं.
बटरनट स्क्वाश
नारंगी-पीले रंग की यह सब्जी बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। स्क्वैश स्वाद में पौष्टिक और मीठा होता है जिसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर भी होता है
आधा कप ब्रोकोली आपको आवश्यक मात्रा में विटामिन ए प्रदान करेगी। यह विटामिन के और विटामिन सी से भी समृद्ध है जो क्रमशः हड्डियों के चयापचय और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए आवश्यक है। टमाटर
यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत है। वे विटामिन ए, विटामिन सी और लाइकोपीन से भरपूर होते हैं। वे कैंसर कोशिका वृद्धि को नियंत्रित करते हैं और रक्त शर्करा के स्तर को कम करते हैं
अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते है
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002



