Voice of Himachal Media and Kala Manchचंबाहिमाचल प्रदेश
हैल्पिंग हैंड फैमली ने फिर एक बार इंसानियत दिखाई
इंसानियत की जिंदा मिशाल है युवा स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान समाज सेवी देश प्रेमी कश्मीर सिंह

हैल्पिंग हैंड फैमली ने फिर एक बार इंसानियत दिखाई है।।
- 10 जून 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट चम्बा अमित शर्मा कैंसर से पीड़ित बाप मदद के लिए गुहार लगा रहा था कि उसका बेटा बेंगलुरु में किसी काम के लिए गया था वह ट्रेन में चढ़ते समय उसकी मृत्यु हो गई थी और उसके शव को घर लाने के लिए वंहा से एंबुलेंस वाले 96000 हजार रुपये मंगा रहे थे। जब ये बात हैल्पिंग हैंड फैमली के पास आई तो ये सब ना देखते हुए हैल्पिंग हैंड फैमली ने 5100 रुपये की मदद की और उनके घर में बात भी की उन्होंने बताया कि उस समय शव अमृतसर में पहुंचा था। हैल्पिंग हैंड फैमली ने ईश्वर से पार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को आपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकग्रस्त परिवार को संभलने की शक्ति दे। आपको बता दे कि हैल्पिंग हैंड फैमली के मुखिया समाज सेवी देश प्रेमी कश्मीर सिंह जी है जो की सरकाघाट की धनालग पंचायत से सबंध रखते है और समय समय पर समाज सेवा मे तत्पर रहते है कश्मीर सिंह ने कहा कि
भगवान का शुक्र मानो की उसने हैल्पिंग हैंड फैमली में जुड़े हुए सभी सेवादारों को देने के काबिल बनाया है। मंगाने के लिए नही। और यह शीलशिला आगे भी जारी रहेगा कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि
गरीबों की मदद करने से आप गरीब नही बनते, बल्कि भगवान आपको और देगा और आप सभी सुखी रहेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा अमित शर्मा Voice of Himachal Media &Kala Manch



