पंजाबी फेमस सिंगर अमर संधू सुंदरनगर के तरोट स्थित फीट ऑफ फायर डांस अकादमी पहुंचे

मंडी / सुंदरनगर, 06 जून (Voice of Himachal Media & Kala Manch) : पंजाबी फेमस सिंगर अमर संधू सुंदरनगर के तरोट स्थित फीट ऑफ फायर डांस अकादमी पहुंचे. यहां पहुंचने पर अकादमी के बच्चों व फिट ऑफ फायर फाउंडेशन के प्रबंधक निदेशक अमित भाटिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अकादमी के बच्चों द्वारा उनके सामने बेहतर प्रस्तुति दी गई। अपने संबोधन में अमर संधू ने बच्चों को सिंगिंग और डांसिंग का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के कलाकार बाहरी राज्यों के कलाकारों से कम नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रह कर पढ़ाई के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग की ओर ध्यान दें।
www.voiceofhimachal.in

जानकारी देते हुए फीट ऑफ फायर फाउंडेशन के प्रबंधक निदेशक अमित भाटिया ने बताया की अमर संधू ने आज तक कई बेहतरीन गाने पेश किए है. जिसमें उनका सबसे हिट गाना (बापू तेरे करके) है जिसे यूट्यूब पर करीब 14 करोड़ लोग देख चुके हैं। अमित भाटिया ने कहा की युवा सिंगिंग और डांसिंग के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपने क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। बता दे की अमित भाटिया हिमाचल के कलाकारों के लिए हर महीने हर वर्ष अनेकों प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं ताकि हिमाचल के युवाओं का मनोबल बढ़ सके और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।



