Voice of Himachal Media and Kala Manchमंडीसुंदरनगरहिमाचल संस्कृति

मनोहर हत्याकांड : राष्ट्रीय हिंदू स्वंय सेवक संघ हिमाचल ने NIA से उठाई जांच करवाने की मांग….!!!

मंडी / सुंदरनगर, 16 जून (Voice of Himachal Media & Kala Manch ब्यूरो रिपोर्ट : मोहन हिमाचली) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में हुए मनोहर हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय हिंदू स्वंय सेवक संघ हिमाचल प्रदेश तलख हो गई है। राष्ट्रीय हिंदू स्वंय सेवक संघ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी माननीय हंस राज शर्मा ने मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट और NIA से करवाने की मांग की है। शुक्रवार में दोपहर 2 बजे सुंदरनगर मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय हिंदू स्वंय सेवक संघ के ट्रस्टी हंस राज शर्मा ने कहा कि चंबा में दलित हिंदू युवक की हत्या कर उसके शरीर के 8 टुकड़े करना देवभूमि हिमाचल को शर्मसार करना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 97 प्रतिशत हिंदू विचारधारा को हराने का बयान दिया गया था। इसके उपरांत इस तरह के लोगों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं।
हंस राज शर्मा ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है मनोहर हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन कर अपराधियों को दिलवाया जाए। उन्होंने कहा की न्याय में देरी होने से अपराधियों के बच निकलने को संभावना अधिक रहती है। जिन आरोपियों द्वारा मनोहर की हत्या की गई है उन लोगों के जम्मू कश्मीर सहित देश में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों लोगों के साथ साठ-गांठ है।  हंस राज ने कहा कि अगर चंबा प्रशासन इस मामले को लेकर पहले सतर्क होता तो इस तरह की वारदात सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि और जल्द ही इस मामले को लेकर उचित बारे कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में राष्ट्रीय हिंदू स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button