
**सेक्टर 35-सी एवं 35-डी का इनर मार्केट अब रात में भी चमकेगा ,
पार्षद प्रेमलता ने 80 प्रीमियम लाइट्स का किया उद्घाटन*
पुनीत महाजन ने बताया कि चंडीगढ़ एरिया पार्षद प्रेम लता वार्ड न 23 ने आज वैसाखी के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 35-सी और 35-डी के इनर मार्केट में नव-स्थापित सुंदर स्ट्रीट लाइट्स का उद्घाटन किया।
इस पहल के अंतर्गत बूथों और शोरूमों के बाहर लगभग *80 प्रीमियम फैंसी लाइट्स* लगाई जाएंगी। इन कलात्मक रूप से डिज़ाइन की गई लाइट्स से बाजार की सुंदरता में काफी वृद्धि होगी तथा रात के समय दृश्यता और सुरक्षा भी बेहतर होगी। इस अवसर पर एस डी ओ राजदीप, जे ई राजदीप, मार्केट कमेटी के सदस्य सरदार जी डी, नरेश पोपली,उप्पल, विशाल आटा चक्की, रवि, सावि, जनेंद्र ,मनीष ज्वेलर,बंटी,नीलम हार्डवेयर,न्यू टाइटल टेलर, , गोपी अग्रवाल, सरदार सोनू, भैया दी हट्टी व अन्य बहुत से सदस्य मौजूद रहे।
प्रेमलता ने इस अवसर पर समस्त वार्ड के विकास में अपने सहयोग का वायदा करते हुए सब के सहयोग का धन्यवाद किया और मार्केट कमेटी ने उनका धन्यवाद किया



