हिमाचल के सरकाघाट में छात्रा मर्डर केसः 3 बहनें, पिता बद्दी में ट्रक ड्राइवर, आरोपी ने क्यों किया सिया गुलेरिया का मर्डर, SP ने क्या बताया?
Himachal Sarkaghat Murder Case:
Voice of Himachal Media :- ब्यूरो रिपोर्ट मंडी मोहन हिमाचली चेयरमैन
हिमाचल प्रदेश के मंडी के सरकाघाट के गोपालपुर में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया कीदिनदहाड़े हत्या, पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ रिशु को पकड़ा, वजह साफ नहीं. आरोपी 36 साल का है और छात्रा के गांव के हीपास का रहने वाला है. अब तक आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन उसे ड्रग एडिक्ट कहा जा रहा है. एसपी मंडी, एसएपी और डीएसपी सरकाघाट मौके पर पहुंचे थे और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा के मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गोपालपुर के नैण में पेश आए इस हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है. हालांकि, छात्रा के साथ हुई इस दरिंदगी को लेकर पूरेप्रदेश में गुस्सा है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने हत्या के पीछे की वजह काखुलासा नहीं किया है
जानकारी के अनुसार, 19 साल की छात्रा सिया की दो और बहनें हैं. पिता सोलन जिले के बद्दी में ट्रक चलाते हैं. सबसे बड़ी बहन बद्दीमें नौकरी करती है, जबकि छोटी बहन ने 12वीं के एग्जाम दिए हैं. सिया कॉलेज में सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही थी और वहएसएफआई की कार्यकर्ता भी थी. बताया जा रहा है कि सिया होनहार और अच्छी छात्रा थी और पढ़ने लिखने सहित अन्यगतिविधियों में आगे रहती थी.


कौन है हत्यारा
अब तक पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विकास ऊर्फ रिशु को गिरफ्तार किया है. आरोपी नैन के पास ही के गांव का रहने वालाहै, जिसे ग्रामीणों ने घटनास्थल से दो किमी दूर एक नाले से दबोचा और बाद में उसकी पिटाई की औऱ फिर पुलिस के हवाले करदिया. अब तक की जानकारी में पता चला है कि आरोपी रिशु एक नशेड़ी प्रवृति का युवक है और वह चिट्टे का भी नशा करता था. हालांकि, उसने छात्रा की हत्या क्यों की, यह रहस्य बना हुआ है.



