Voice of Himachal Media and Kala Manchअंबालाउनाकाँगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलगैजेट्सचंबाछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरडायटिशियन और न्यूट्रिशनदिल्लीदेशधर्मशालानूरपुरन्यूट्रिशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्टपंजाबपरवाणूबद्दीबिलासपुरमंडीराजनीतिरिवालसरलाइफस्टाइललाहौल और स्पीतीविदेशशिमलाश्रीनगरसरकाघाटसंस्कृतिसिरमौरसुंदरनगरसोलनहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिमाचल संस्कृति

कितनी भी गर्मी हो शरीर को तुरंत ठंडक देगी यह स्मूदी लस्सी, बीयर पीने वाले एक बार इसको जरूर ट्राई करें डॉ अर्चिता महाजन*

पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक करेगी। एक बीयर के पैसे से पूरे परिवार को स्वस्थ रखें*

*कितनी भी गर्मी हो शरीर को तुरंत ठंडक देगी यह स्मूदी लस्सी, बीयर पीने वाले एक बार इसको जरूर ट्राई करें डॉ अर्चिता महाजन*

*पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक करेगी। एक बीयर के पैसे से पूरे परिवार को स्वस्थ रखें*

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि कुछ लोग गर्मी शुरू होते ही बियर की तरफ दौड़ते हैं उन्हें ऐसे लगता है कि शायद यही एक ठंडक पहुंचाने वाली दवा है परंतु ऐसा बिल्कुल नहीं है। जितने की एक बियर आती है उतने पैसों में आप पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं 2, 3 किलो तरबूज ले हमारे यहां तो ₹10 किलो बिक रहा है, 1 किलो दही ले थोड़ा सा धनिया लें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सी में ग्राइंड करें बस आपकी लस्सी तैयार है।दही या सूखे मेवे मिलाने से तरबूज को बनाएं ज्यादा टेस्टी और हेल्दी।फाइबरयुक्त तरबूज ठंडक तो देता ही है साथ ही शरीर में पानी की पूर्ति भी करता है। तरबूज़ को छाछ के साथ खाया जा सकता है। साथ ही इसकी लस्सी भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा फ्रूट रायते की तरह दही में इसके टुकड़े डालकर ठंडा करके खाए जा सकते हैं।संपूर्ण आहार की तरह लेना चाहते हैं तो तरबूज़ पर खरबूज के बीज और मूंगफली को पीसकर डाल सकते हैं। इनमें आवश्यक खनिज, वसा मौजूद रहते हैं।अलग-अलग मेवों (बादाम, काजू व अलसी आदि) को भूनकर तरबूज़ के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। इन्हें दरदरा पीसकर भी मिला सकते हैं। इससे प्रोटीन कैल्शियम, मैग्नीशियम, ज़िंक, आयरन आदि शामिल हो जाएंगे।यदि तरबूज़ की स्मूदी, कूलर या डिज़र्ट बना रहे हैं तो इसमें शक्कर के बजाय शहद का उपयोग करें।कूलर या ड्रिंक में फलों का जूस मिला सकते हैं। ये स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ सेहतमंद भी रहेगा। मीठे फलों के रस का इस्तेमाल करने पर शक्कर डालने की आवश्यकता नहीं होगी। तरबूज़ अपने आप में मीठा होता है और फलों का रस मिलाने पर ये ड्रिंक को पर्याप्त मिठास देता है।दही और तरबूज की लस्सी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है:
दही और तरबूज की लस्सी के फायदे
1. *पाचन में सुधार*: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
2. *हाइड्रेशन*: तरबूज में पानी की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
3. *वजन प्रबंधन*: दही और तरबूज दोनों में कम कैलोरी होती है, जो वजन प्रबंधन में मदद कर सकती है।
4. *इम्यून सिस्टम को मजबूत करना*: दही में प्रोबायोटिक्स और तरबूज में विटामिन सी होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।
5. *त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद*: तरबूज में विटामिन सी और दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button