युद्ध के दबाव में इकट्ठे किए गए आलू प्याज का क्या करें। डॉ अर्चिता महाजन* *आलू का स्टॉक खत्म करने के चक्कर में कहीं डायबिटीज ना कर लेना और अंकुरित आलू खाने से कैंसर हो सकता है*

*युद्ध के दबाव में इकट्ठे किए गए आलू प्याज का क्या करें। डॉ अर्चिता महाजन*
*आलू का स्टॉक खत्म करने के चक्कर में कहीं डायबिटीज ना कर लेना और अंकुरित आलू खाने से कैंसर हो सकता है* 

*आलू और प्याज को एक साथ रखने से आलू जल्दी अंकुरित हो जाते हैं, प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस आलू में अंकुरण को बढ़ावा देती है।*
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि हम में से बहुत लोगों ने युद्ध के दबाव में आकर आलू प्याज इकट्ठे घर पर स्टोर कर लिए थे। अब क्योंकि युद्ध विराम हो गया है तो अब यदि आलू ज्यादा खाएंगे तो डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं और यदि उनको रखें तो अंकुरित आलू खाने से कैंसर तक हो सकता है इसलिए बेहतर है कि किसी गरीब को दान कर दिया जाए या फिर यदि सब्जी वाला वापस ले तो उसको दे दिया जाए। आलू हमेशा ताजा ही खाना चाहिए और कम खाना चाहिए। और प्याज के साथ ऐसा नहीं है। हालांकि अंकुरित प्याज कुछ समय के लिए फायदेमंद हो सकता है परंतु वह भी ज्यादा देर तक नहीं।प्याज को ठंडी, सूखी और हवादार जगह में रखें ताकि वह जल्दी अंकुरित न हो। अंकुरित प्याज को अगर खाना हो तो 2–3 दिन के अंदर उपयोग कर लें और फफूंद लगे या बदबूदार प्याज का सेवन कभी न करें। प्याज को काटने से पहले और बाद में अच्छी तरह धोना जरूरी है।अंकुरण प्रक्रिया के दौरान प्याज में ऐसे तत्व बनते हैं जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या में राहत मिल सकती है।
1. अंकुरित प्याज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
2. प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक और फाइबर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. अंकुरित प्याज में फाइबर अधिक होता है, जो पेट को देर तक भरा रखने में मदद करता है और भूख कम करता है।
4. इसमें मौजूद फ्लावोनॉयड्स और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
5. अंकुरित आलू के नुकसान:
अंकुरित आलू के नुकसान
1. *सोलानिन*: अंकुरित आलू में सोलानिन नामक एक जहरीला पदार्थ होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
2. *विषाक्तता*: सोलानिन की अधिक मात्रा में सेवन करने से विषाक्तता हो सकती है, जिसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, और पेट दर्द शामिल हैं।
3. *पाचन समस्याएं*: अंकुरित आलू का सेवन करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि गैस, ब्लोटिंग, और पेट दर्द।
4. *अन्य स्वास्थ्य समस्याएं*: अंकुरित आलू के सेवन से अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कि एलर्जी और इम्यून सिस्टम की समस्याएं।
5. आलू और प्याज को एक साथ रखने से आलू जल्दी अंकुरित हो जाते हैं, प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस आलू में अंकुरण को बढ़ावा देती है।



