Voice of Himachal Media and Kala Manchछत्तीसगढ़दिल्लीहरियाणा

दंतेवाड़ा जिले में रविवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की ग्रेनेड विस्फोट में मौत

6 November 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट :- मोहन हिमाचली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की ग्रेनेड विस्फोट में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट उस वक्त हुआ जब ड्यूटी के लिए कटेकल्याण पुलिस थाने में तैनात बीएसएफ की 70वीं बटालियन की एक टीम तलाशी अभियान शुरू करने वाली थी। गश्ती दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था, तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद द्वारा पहनी थैली में रखा हथगोला फट गया।

घटना में बलवीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलवीर चंद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे और उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

दरअसल दंतेवाड़ा उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button