Voice of Himachal Media and Kala Manchसिरमौरहिमाचल प्रदेश

सिरमौर ज़िला में एक नाबालिग ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है आरोपी शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

6 November 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर :- मोहन हिमाचली

सिरमौर ज़िला में एक नाबालिग ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसको लेकर रेणुकाजी पुलिस ने पोस्को अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नाबालिग के गांव में ही अपनी बुआ के घर आता-जाता रहता था। वह वहीं मिस्त्री का काम भी करता था।
नाबालिग की मां न होने के कारण वह घर में अकेली रहती थी। आरोपी शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से मना कर दिया। नाबालिग ने बीते 15 अक्टूबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। नाबालिग ने स्वयं ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आरोपी की शिकायत दर्ज की।
रेणुकाजी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल करवाने के साथ नवजात बच्चों का डीएनए करवा कर नमूने जांच को भेज दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button