Voice of Himachal Media and Kala Manchडायटिशियन और न्यूट्रिशन

पानी को घूंट-घूंट करके ही क्यों पीना चाहिए .. क्या होता है इससे लाभ जानिए डॉ अर्चिता महाजन से

*पानी को घूंट-घूंट करके ही क्यों पीना चाहिए .. क्या होता है इससे लाभ जानिए डॉ अर्चिता महाजन से*

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण ने बताया कि पानी हमेशा धीरे-धीरे या घूंट-घूंट कर के पीना सही माना गया है। इससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्‍त मात्रा पानी और पोषण मिलता रहता है। इससे पानी पीने का पूरा फायदा मिलता है।

आपने जल्दबाजी में कई बार खड़े होकर ही पानी पीते हैं. पानी का सही तरीके से अगर शरीर को लाभ पहुंचाना है तो पानी खड़े होकर नहीं पीना चाहिए. गलत समय, गलत तरीके और गलत मात्रा में पानी पीने से पेट में दर्द हो सकता है, पाचन में दिक्कत हो सकती है, डायबीटीज, ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, भारीपन, किडनी प्रॉब्लम और सुस्ती जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हर किसी के शरीर के हिसाब से पानी की जरूरत सबकी अलग-अलग हो सकती है लेकिन पानी पीने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है ताकि आप बीमार न पड़ें।

इसे पीने से पेट की चर्बी कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है। व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। व्यायाम करने से कुछ समय पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों में एनर्जी आती है और शरीर जल्दी थकता नहीं है।

ये तो आप भी जानते हैं कि किडनी का सही और सुचारू रूप से काम करना आपके जीवन के लिए कितना आवश्यक है। जब आप बैठकर और एक-एक घूंट पानी पीते हैं, तब आपके ब्लैडर में जमा गंदगी साफ हो जाती है। आपकी किडनी सही तरीके से काम करती हैं।

खाली पेट चबाकर पानी पीने से बॉडी डिटॉक्‍स होती है और रक्‍त शुद्ध होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही जो हमारे मुंह के लार में नेचुरल अल्कालाइन होता है, यह उसे पानी के साथ मिक्स करने में मदद करता है। इससे पेट में एसिड स्थित रहते हैं। ऐसे में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button