Voice of Himachal Media and Kala Manchडायटिशियन और न्यूट्रिशन

शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए क्या करें डॉ अर्चिता महाजन

*शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए क्या करें डॉ अर्चिता महाजन*

लंच करने के बाद और डिनर से पहले की भूख को शांत करने के लिए अधिकतर लोग अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। ये चीजें वजन बढ़ाने के साथ डिनर की भूख को भी कम कर देती हैं। ऐसे में शाम के समय हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हेल्थी हो

पोहा पैटीज़ या पोहा पकोड़ा एक टेस्टी और आसान फ्राइड स्नैक डिश है जिसे सुबह के नाश्ते और शाम के नाश्ते में भी परोसा जा सकता है। आप इसे बच्चों के लिए भी बना सकती हैं, वो इसे काफी पसंद करेंगे। इसमें मौजूद सब्जियां इसे एक हेल्दी डिश बनाती हैं।

मखाना प्रोटीन और फाइबर का खजाना होता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप चाहें तो इसे हल्का भून लें। ऊपर से नमक और काली मिर्च बुरक दें, जिसके बाद ये और ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

रागी पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। चाहें तो आप शाम के नाश्ते में रागी से बने कुकीज को शामिल कर सकते हैं। जो काफी स्वादिष्ट होते हैं।

*ओट्स एंड नट्स बार*

गुड़ को गर्म पानी में घुलने तक भिगो दें. किसी भी गांठ को हटाने के लिए हिलाएँ। अब एक पैन लें और उसे मध्यम आंच पर रखें. इसे थोड़े से जैतून के तेल से चिकना करें और ओट्स को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।अब इसमें मेवे और बीज डालकर अच्छे से मिला लीजिए. एक या दो मिनट बाद पैन को आंच से उतार लें और ठंडा होने दें.अब इसमें पीनट बटर और पिघला हुआ गुड़ डालें. अच्छी तरह मिश्रित होने तक मिलाएँ।

इस मिश्रण को एक प्लेट पर समान रूप से फैलाएं और रात भर फ्रिज में रखें ताकि यह ठीक से चिपक जाए।

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button