गैस पर रोटियां सेंकने से हो सकता है सेहत को नुकसान डॉ अर्चिता महाजन*

*गैस पर रोटियां सेंकने से हो सकता है सेहत को नुकसान डॉ अर्चिता महाजन*
आजकल घर में कई महिलाएं की बजाए तवे की बजाए गैस पर रोटियां सेकती हैं यानी जब तवे पर थोड़ी बहुत रोटी सिक जाए तो उसे फुलाने के लिए गैस की आंच पर सेंकते परंतु यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है एक रिसर्च में यह पाया गया है की
रोटी को सीधे गैस के फ्लेम पर सेंकने से आपको कई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. गैस स्टोव ऐसे एयर पोल्यूटेंट का उत्सर्जन करते हैं जो सांस और दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करते है यह पोल्यूटेंट कार्बन मोनोऑक्साइड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड हैं
इन केमिकल के कंटेट खाने में भी जा सकती है और शरीर में इनका जाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।समस्या जैसे कार्बन मोनो डाइऑक्साइड पॉइजनिंग भी इससे हो सकती है, जिससे पेट खराब होना, सिरदर्द, चक्कर आना, बदन दर्द, उल्टी, सीने में दर्द और उलझन महसूस होने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।
फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक डॉ. पॉल ब्रेंट द्वारा प्रकाशित रिसर्च में बताया गया है कि सीधे आंच पर सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है कार्सिनोजेनिक एक ऐसा जहरीला पदार्थ है जिसके कारण व्यक्ति को कैंसर हो सकता है।यह जीन को प्रभावित करके या सामान्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है ताकि कैंसर कोशिकाओं में बद जाएं। ऐसे में गेहूं के रोटी को डायरेक्ट गैस पर गर्म किया तो उस वजह से कार्सिनोजेनिक पैदा हो सकता है। जिस वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।
सीधे आग में रोटी सेंकने की बजाय उसे तवे पर ही सेकें। तवे पर रोटी सेकने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है। साइंस के मुताबिक सीधे आग में रोटी सेकने की बजाय तवे पर रोटी सेकना ज्यादा सुरक्षित रहता है। वहीं चूल्हे की आग से धुआं ज्यादा होता है, जिसमें रोटी सेकना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002



