Voice of Himachal Media and Kala Manchचंबान्यूट्रिशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट

कई बीमारियों की जड़ है कब्ज डॉ अर्चिता महाजन*

*कई बीमारियों की जड़ है कब्ज डॉ अर्चिता महाजन*

वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट चंबा :- कमल देव 

खानपान का गलत तरीका, एक्सरसाइज की कमी, पानी कम पीना, पर्याप्त नींद न लेना जैसी आदतों की वजह से हाजमा खराब हो जाता है और पेट साफ नहीं हो पाता। कई लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है और वे इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। कब्ज होने पर पेट फूल जाना, भूख न लगना, मुंह से बदबू, थकान, बेचैनी, गैस, सिरदर्द जैसी तकलीफें होने लगती हैं

NCBI की रिपोर्ट के अनुसार, डायबिटीज पेट और आंतों की नसों को नुकसान पहुंचाता है जो दर्द और कब्ज के कारण बन सकता है। कब्ज के साथ पेट दर्द होना इस बात का संकेत है कि आप डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं।

सेरोटोनिन नामक हार्मोन हमारे मन को प्रसन्न रखता है। कब्ज के कारण उसके स्राव में कमी आ आती है। परिणामस्वरूप, मन अकारण उदास रहने लगता है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो बार-बार चिंता, तनाव, अवसाद और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

कब्ज से बचने के लिए समय पर सोना और समय पर उठना बहुत जरूरी होता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय होना जरूरी है। इसके लिए एक्सरसाइज, योग जरूर करें।

चुकंदर, ब्रोकोली, गाजर, मक्का, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गोभी, हरी मटर, हरी बीन्स, पालक, एवोकैडो, पपीता, सेब, खजूर, नाशपाती, कीवी, संतरा, ब्लैकबेरी, रसभरी, स्ट्रॉबेरी और किशमिश आदि जैसे हेल्दी फूड आइटम्स को शामिल करें

अपनी डाइट में फाइबर इनटेक बढ़ाएं। बैलेंस डाइट फॉलो करें। इसमें सभी विटामिंस, मिनरल्स को शामिल करें।

मैदा और जंक फूड से परहेज करें। पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।

अलसी के बीज या फ्लैक्ससीड भी कब्ज दूर करने में मदद करते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर काफी होता है. इसे आप पाउडर बनाकर जूस, स्मूदी, सलाद, दही, सूप आदि में डाल सकते हैं.

– कब्ज दूर करने का सबसे बढ़िया इलाज है ईसबगोल। सोने से पहले दो चम्मच ईसबगोल दूध या पानी में लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा चिया सीड को भी रात में भिगोकर सेवन किया जा सकता है।

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण 9463819002

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button