यह चाय पीकर करे अपने शुगर को कंट्रोल डॉ अर्चिता महाजन

*यह चाय पीकर करे अपने शुगर को कंट्रोल डॉ अर्चिता महाजन*
26 जुलाई 2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर :- मोहन हिमाचली
विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसने कई लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। WHO के अनुमान के अनुसार, दुनियाभर में हर साल 1.6 मिलियन मौतें मधुमेह से होती हैं। संगठन ने यह भी दावा किया है कि वर्ष 2030 तक डायबिटीज विश्वभर में सबसे बड़ी मौतों की सांतवी सबसे बड़ी वजह होगी
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, गिलोय में एंटी-डायबिटिक एक्टिविटी होने के साथ ही, इंसुलिन की तुलना में यह 40 से 80 प्रतिशत तक असरदायक होता है। गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है. आयुर्वेद में गिलोय को ‘मधुनाशिनी’ के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ है ‘चीनी को नष्ट करने वाली’। इसलिए जब शुगर के मरीज इस चाय को पीते हैं तो यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है जो अंततः ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल रहती है साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट तत्व हानिकारक पदार्थों को बॉडी से बाहर निकालते हैं।
यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ सूजन को कम करता है और इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है. गिलोय स्वाद में कसैला होता है और कसैले फूड्स को डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. साथ ही यह ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक को भी कंट्रोल करता है. इतना ही नहीं, डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय के पत्ते कई तरह से लाभकारी साबित हो सकते हैं. जैसे-
ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है
इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे ब्लड ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने और खर्च करने में मदद मिलती है.अगर सुबह खाली पेट पिया जाए तो शुगर कंट्रोल में रहने की बात कही जाती है. इतना ही नही गिलोय का रस शरीर में जाकर इंसुलिन को उत्तेजित करता है जिससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. इसलिए अगर आप शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह लेकर गिलोय का सेवन कर सकते हैं.
विधि
दो कप पानी गिलाय के एक-एक इंच के 5 टुकड़े एक चम्मच हल्दी 2 इंच अदरक का टुकड़ा 6-7 तुलसी के पत्ते स्वादानुसार गुड़
सबसे पहले एक पैन में पानी को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें. अब इसमें बाकी सभी सामग्री को डालें और गिलोय भी डाल दें. अब धीमी आंच पर इसे पकने दें. जब पानी आधा रह जाए और सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो गैस बंद कर दें. किसी कपड़े या छन्नी से इसे छानकर कप में डालें और चाय की तरह पीएं.
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशन ट्रेंड योगा टीचर एंड होम्योपैथी फार्मासिस्ट नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड एंड पदम भूषण



