Voice of Himachal Media and Kala Manchकुल्लूमंडीसुंदरनगरहिमाचल प्रदेशहिमाचल संस्कृति

कुल्लू से कटे मनाली-लाहौल, सैलानी फंसे पंडोह बाजार जलमग्न, 16 घर कराए खाली

कुल्लू से कटे मनाली-लाहौल, सैलानी फंसे पंडोह बाजार जलमग्न, 16 घर कराए खाली

ब्यास का रौद्र रूप : 110 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, पंडोह डैम से ब्यास नदी में छोड़े पानी ने मचाई तबाही संवाद न्यूज एजेंसी

 वॉयस ऑफ हिमाचल मीडिया  एवं कला मंच मनाली / कुल्लू /पंडोह (मंडी)। पर्यटन नगरी मनाली में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों सैलानी फंस गए हैं। सभी होटलों में सुरक्षित हैं। मनाली का संपर्क जिला मुख्यालय कुल्लू, लाहौल समेत देशभर से कट गया है।

व्यास नदी की चपेट में आने से हाईवे तीन जगह-जगह से बह गया है। उधर, मंडी का पंडोह बाजार व्यास नदी में आई बाढ़ में जलमग्न हो गया हूँ। बाढ़ से प्रभावित दर्जनों परिवारों के करीब 110 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के बीच एक घर में फंसे छह लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला 16 घर खाली करवा गए।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पंडोह डैम से छोड़े गए पानी के बाद व्यास नदी में बाढ़ गई पानी के सैलाब ने सबसे पहले नदी के किनारे बने घरों को अपनी चपेट में लिया। देखते ही देखते आधा पंडोह बाजार बाढ़ की चपेट में आ गया।

पंडोह में जलमग्न हुए घर

नगवाई में बीस घंटे से फंसे हुए हैं छह मजदूर

नगवाई (मंडी)। ब्यास नदी के तेज बहाव के बीच करीब 20 घंटे से

पॉलीहाउस में काम कर रहे छह मजदूर फंस गए हैं। दिनभर मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए प्रयास जारी रहे। एयरफोर्स से भी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले के लिए मदद मांगी गई, लेकिन खराब मौसम बाधा बना रहा। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। एडीएम मंडी अश्वनी कुमार के अनुसार मजदूरों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

तीन घंटे पानी के बीच घर में फंसी रहीं छह जानें

पंडोह में तीन घंटे तक छह जानें पानी के बीच घर में फंसी रहीं। सुबह छह बजे से घर में फंसे इन लोगों को करीब नौ बजे सुरक्षित निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेक्स्यू अभियान चलाकर इन्हें सीढ़ियों के सहारे बाहर निकाला गया।

मनाली में ब्यास में बहा एनएचा

मंडी शहर में कई घरों में घुसा पानी घुसे पानी से भारी नुकसान हुआ है। दोपहर बाद व्यास का जलस्तर बढ़ने पर पर आनन-फानन में 16 घरों को खाली करवाकर यहां रह रहे करीब 50 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। शाम के समय करीब 60 और लोगों को शिफ्ट किया गया है। इनमें से कुछ प्राथमिक पाठशाला पंडोह और कुछ अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिए गए हैं। उधर, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की

मंडी। वन विभाग की खलियार स्थित आवासीय कॉलोनी के आवासों में व्यास का पानी घुस गया। समय रहते कॉलोनी के आवासों को खाली करवा दिया गया था। पुरानी मंडी की इंदिरा आवास कालोनी में पानी घरों में घुसने जाने की सूचना है। नगर निगम ने पंचवक्त्र मंदिर के पास से 24, इंदिरा कॉलोनी और रघुनाथ पधर से 30 लोगों को टाउन हॉल शिफ्ट किया है। संवाद

पंडोह बाजार में कई फीट तक पानी भर गया। दुकानों के अलावा घरों में जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button