मनोहर हत्याकांड में आवाज उठाने वाले हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम निलंबित

मनोहर हत्याकांड में आवाज उठाने वाले कमल गौतम निलंबित
वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच विलासपुर : ब्यूरो रिपोर्ट मोहन हिमाचली
• कुछ दिन पहले ही विलासपुर में निकाली थी रोष रैली
• चंबा जिले के भांदल में हुई थी हिंदू युवक की हत्या
बाईट बॉक्स कमल गौतम •
के सलूणी उपमंडल के भांदल गांव में हुए मनोहर हत्याकांड की जांच पर सवाल खड़े जागरण आर्काइव वाले हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रमुख कमल गौतम पर अब कार्रवाई की गाज गिर गई है। कमल गौतम ने कुछ दिन पहले ही जिला बिलासपुर मुख्यालय में मनोहर हत्याकांड मामले में प्रदेश सरकार के विरुद्ध बड़ी रोष रैली निकाली थी। इस रैली के बाद अचानक उनके निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। कमल गौतम जिला बिलासपुर में ही राजकीय माध्यमिक स्कूल बलोही में बतौर अध्यापक तैनात हैं। उन्हें इस पद से शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। उनका मुख्यालय शिमला स्थित उच्च शिक्षा
निदेशालय फिक्स किया गया है। कमल गौतम बिलासपुर जिले के ननावां वार्ड के निवासी हैं। कमल करने गौतम ने कहा की सामाजिक दायित्व निभाने के लिए वह मनोहर हत्याकांड मामले में आगे आए थे। सरकार अगर हिंदुत्व के हित में काम करने वाले लोगों पर इस तरह कार्रवाई करेगी तो सरकार हिंदुत्व के खिलाफ मानी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भांदल में हिंदू युवक मनोहर छह जून को लापता हुआ था। नौ जून को उसका शव नाले से बरामद हुआ था, जिसके सात टुकड़े किए गए थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शब्बीर, उसका चाचा मुसाफिर मोहम्मद और चाची फरीदा शामिल हैं।



