सुंदरनगर मे 28 जून 2023 को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा

वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया एवं कला मंच ब्यूरो रिपोर्ट : मोहन हिमाचली
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ, इस्कॉन सुंदरनगर 28 जून 2023 को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का शुभ आरम्भ किया जा रहा है यात्रा सुंदरनगर के जवाहर पार्क से शुरू होकर पुराना बाजार हो कर के पुनःजवाहर पार्क में सम्पन्न होगी जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा पहली वार भगवान जगन्नाथ बलदेव और सुभद्रा इनकी रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा परंपरागत यात्रा है
जगन्नाथ पूरी मे यह यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि 20 जून को भव्य रथ यात्रा हुई जिसमे लाखों की संख्या में श्रधालु भाग लेते है उन्होंने बताया कि सुंदरनगर सुकेत मे भगवान जगन्नाथ जी का मन्दिर है वंहा से भी जगन्नाथ रथ 20 जून को जंगम बाग मन्दिर तक यह रथ यात्रा हुई है उन्होंने बताया कि 27 जून को शाय 4 बजे सुंदर नगर जवाहर पार्क के साथ हाल मे भक्ति आश्रय श्री वैष्णववस्य जी के मुखारविंद से प्रवचन व संकीर्तन का आयोजन व लघु नाटिका का विमोचन किया जायेगा व भंडारे का भी आयोजन उस दिन किया जायेगा उन्होंने बताया कि 28 जून को भगवान ,जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा व सुदर्शन पर आरूढ़ होंगे इनकी भव्य रथ यात्रा होगी उन्होंने बताया कि यात्रा जवाहर पार्क से शुरू होगी और भोजपुर बाजार होते हुए पुरे बाजार का चकर लगाकर के पुनः जवाहर पार्क में सम्पन्न होगी उन्होंने बताया कि इस परंपरागत रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए इस्कॉन भक्तों की टीम वृंदावन से भी आये हुई है और स्थानीय मंडी सुंदरनगर भक्त प्रेमी सहयोग कर रहे है

उन्होंने कहा कि वृंदावन से श्री माखन चोर प्रभु जो लीडर है वो भी आये है ये रथ यात्रा पुण्य भक्ति और कल्याण व भक्तिमय वातावरण को उत्पन्न करने के लिए है उन्होंने कहा कि जो भगवान् श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में समलित होकर जो भगवान् के रथ को खींचता भाग लेता है उत्साह भरता है व पुण्य का भागी हो जाता है उन्होंने इस रथ यात्रा मे समलित होने के लिए सुंदरनगर मंडी के भक्त प्रेमियो व हिमाचल प्रदेश के समस्त भक्तों को आमन्त्रित किया है



