भारत ने डमी जहाज को भेजकर ब्रह्मोस से हमला किया

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को लुभाने के लिए SU-30 और MIG-29 जैसे लड़ाकू विमानों की नकल करते हुए इन पायलट रहित लक्ष्य विमानों का इस्तेमाल किया था.
मित्रों.. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष पर एक नई जानकारी सामने निकलकर आ रही है. मिल रहे जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को टारगेट करने के लिए 15 सुपर सोनिका ब्रह्मोस मिसाइलें दाग़ी थीं. इन मिसाइलों को दागने से पहले भारतीय आर्म्ड फोर्सेज पाकिस्तान को गच्चा देने के लिए डमी लड़ाकू विमान लक्ष्य को भेजे थे. यह विमान बैगर पायलट के होते हैं और इन्हें इस तरह से भेजा गया था कि जिससे पाकिस्तान को लगा कि भारत के असली एयरक्राफ्ट उस पर हमलाा कर दिया हैं. जब इन डमी विमानों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस को इंगेज किया उसी वक्त भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस से पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया और तबाही मचा दी.
NOTE: मित्रों भारत के इस डमी विमान को लक्ष्य कहा जाता है और इसे DRDO ने बनाया है. DRDO इन्हीं डमी विमानों के खिलाफ अपने मिसाइलों का टेस्ट करता रहता है. वैसे भी किसी एयर डिफेंस मिसाइल के लिए लक्ष्य विमान को मार गिराना इतना आसान भी नहीं है.



