Uncategorized

राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर बी.वॉक. रिटेल मैनेजमेंट के छात्रों को ब्रांडेड कंपनियों में मिला शानदार प्लेसमेंट

राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर
बी.वॉक. रिटेल मैनेजमेंट के छात्रों को ब्रांडेड कंपनियों में मिला शानदार प्लेसमेंट


राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक. रिटेल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम ने एक बार फिर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू ली हैं। कोर्स के कई छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित रिटेल कंपनियों—रिलायंस रिटेल, क्रोमा, टाटा ट्रेंट, आदित्य बिड़ला फैशन, पैंटालून्स, —में हुआ है।एडुब्रिज लर्निंग प्रा. लि. के प्रशिक्षण सहयोग से संपन्न इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में जिन छात्रों ने सफलता प्राप्त की, उनमें दीक्षा, अंजलि, ममता, जिया, श्रुति, सुनेहा, शाल्वी, मीना काशी, मंजू, अनिल कुमार, वंशिका, दीपशिखा, राहुल कपूर आदि प्रमुख हैं।नोडल अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, प्राचार्य डॉ. अनिल के. ठाकुर ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, “यह कोर्स छात्रों के लिए रोजगार के ठोस अवसर प्रदान कर रहा है।इस अवसर पर रिटेल मैनेजमेंट विभाग के सभी प्रशिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button