सबसे कम आयु में विनायक महाजन रमेत्रा ने प्लस टू की परीक्षा में 90% अंक हासिल किये* *सिर्फ 15 वर्ष की आयु में प्लस टू की परीक्षा फिजिक्स केमिस्ट्री बायो मैथ से पास की*

*सबसे कम आयु में विनायक महाजन रमेत्रा ने प्लस टू की परीक्षा में 90% अंक हासिल किये*
*सिर्फ 15 वर्ष की आयु में प्लस टू की परीक्षा फिजिक्स केमिस्ट्री बायो मैथ से पास की*
आज डॉ अर्चिता महाजन ने बताया कि मेरे भाई विनायक महाजन रमेत्रा सुपुत्र श्री विशाल महाजन और समता महाजन ने प्लस टू की परीक्षा बहुत ही कम आयु में पास की और 90% अंक हासिल किए । विनायक महाजन ने बताया कि उसकी इस कामयाबी मैं उसकी बहन डॉक्टर अर्चिता महाजन और उसके अध्यापकों का पूरा योगदान है जिन्होंने जी जान से पढ़ाया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रेणु अग्रवाल जीने बधाई संदेश देते हुए कहा कि”प्लस टू में प्रथम आने पर बधाई हो! आपकी मेहनत और लगन ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। आगे भी आपकी सफलता की कामना करती हूं।” भगत कुणाल जी ने बधाई देते हुए कहा कि विनायक महाजन हमारा बच्चा है और इसकी उपलब्धि पर हमें बहुत गर्व है। प्लस टू में अच्छे अंक आने के लिए बधाई हो! श्री यशपाल पाल चौहान चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला ने विनायक महाजन को बधाई देते हुए कहा कि विनायक महाजन कीसफलता की कहानी दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।”समता महाजन और मासी अनुपम महाजन ने बधाई देते हुए कहा कि”अध्यापकों की मेहनत और समर्पण ने आपको प्लस टू में प्रथम स्थान दिलाया है। बधाई हो! आपकी सफलता की कामना करती हूं।”



