बिलासपुर की वर्षा शर्मा ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की है

20.10.2024 Voice of Himachal Media Kala Manch ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर :- मोहन हिमाचली
बिलासपुर की वर्षा शर्मा ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की है

वर्षा शर्मा पंजाबी चैनल पर शुरू होने वाले टीवी सीरियल जमाई जी में सर्वेट की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरियल में छोटे पर्दे के कई नामी कलाकार शामिल हैं। यह सीरियल आगामी 28 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। बिलासपुर के साईं फरड़या की रहने वाली वर्षा शर्मा एक अभिनेत्री होने के साथ डांसर और मॉडल भी हैं। पिछले कई वर्षों रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उड़ान थियेटर ग्रुप के साथ जुड़ी हैं और अभिनय की बारीकियां सीख रही हैं। इसके साथ ही देवभूमि हम कला मंच शिमला की ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके साथ जुड़कर हिमाचली संस्कृति, पारंपरिक लोकगीत, पहनावा, बोली, खानपान और रहन-सहन को भी बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। श्रवण कुमार और सुनीता देवी की पुत्री वर्षा शर्मा ने बताया कि इस टीवी सीरियल में काम करने का मौका उन्हें एक ऑडिशन के माध्यम से मिला है, जिसमें देव सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने इसके लिए अपने माता-पिता और गुरुओं का आभार प्रकट किया है।



