Voice of Himachal Media and Kala Manchहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

बड़सर हमीरपुर लड़की हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार, गंवाये 4 लाख रूपये

21 अक्टूबर  2023 वॉइस ऑफ हिमाचल मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर :- मोहन हिमाचली 

लड़की हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार, गंवाये 4 लाख रूपये 

उप मंडल बड़सर के अंतर्गत एक महिला शातिर जाल साजों के चक्कर में आकर लाखों रुपए गंवा बैठी। महिला को पहले जालसाज अपने झांसे में लेने के लिए उसकी रकम को बढ़ाकर उसे वापस करते रहे लेकिन बाद में जब महिला उन्हें लाखों रुपए दे बैठी तो अब उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा l परेशान महिला ने अपने साथ जालसाजी की घटना घटने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है कि इसे शातिर व्यक्ति द्वारा वाट्सएप पर संपर्क किया गया जिसमें बताया गया कि आप टास्क करके पैसा कमा सकते हैं । पहले पहले तो शातिरों द्वारा लालच विश्वास दिलाने के लिए पैसों को बढ़ाकर लोटाया जाता रहा लेकीन जब मेरे द्वारा 451250 रूपए उनके खाते में जमा करवा दिए गए तो अब उनका कोई भी नंबर काम नहीं कर रहा है l इसके बाद महिला द्वारा अपने साथ हुई धोखाधड़ी की वारदात परिवार को बताएगी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

डीएसपी लालमन शर्मा के मुताबिक महिला से फ्रॉड की शिकायत पुलिस के पास आई है आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button